प्रांतीय वॉच

25 वर्षों बाद पुनः 26 फ़रवरी से जेमिनी सर्कस बिलासपुर की जनता का करेगे मनोरंजन

सुधीर तिवारी/  बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान जेमिनी सर्कस के मैनेजर दीपराज सिंह और असिस्टेंट मैनेजर आजम ने बताया कि लगभग 25 वर्षों के अंतराल के बाद बिलासपुर में पुनः जैमिनी सर्कस लोगों का मनोरंजन करने जा रहा है। जेमिनी सर्कस का शो रविवार 26 फरवरी को शाम 7:30 बजे से साइंस कॉलेज के मैदान सीपत रोड में आरंभ होगा। और 27 फरवरी से रोजाना दो 2 घंटे की अवधि के 3 शो संचालित किए जाएंगे जिनका समय 1:00 बजे 4:00 बजे और शाम 7:30 बजे रहेगा। शो के विषय में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इसमें हवाई झूला बेबी रोप और 50 फीट की ऊंचाई पर हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किए जाएंगे। आकर्षण का मुख्य कारण अफ्रीकन जिमनास्टिक लड़कियां द्वारा एकोब्रेटिक शो का शानदार करतब दिखाया जाएगा। इसमें कुत्ते द्वारा भी विशेष मनोरंजन का कार्यक्रम शामिल है। छोटे-बड़े जोकर जनता को हंसा कर लोटपोट करेंगे। सर्कस के आयोजन में शासन प्रशासन का भी सहयोग प्राप्त हुआ है। वही सर्कस पर चर्चा करते हुए मैनेजर ने बताया कि जानवरों के प्रदर्शन के प्रतिबंध लगाने के पश्चात सर्कस की संख्या बिल्कुल ही सिमट के रह गई है कोविड के बाद से मुख्य रूप से केवल पांच सर्कस ही रह गए हैं। जेमिनी सर्कस में लगभग 100 कलाकार शामिल होंगे जो जनता का मनोरंजन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *