प्रांतीय वॉच

चार दिनों से लापता युवक की डेम में मिली लाश, साथियों ने लाश को लगाया था ठिकाने

Share this

रायगढ़। चार दिनो से लापता हुए पोटिया निवासी युवक की लाश आज सुबह  धरमजयगढ़ पुलिस ने रायगढ़ नगर सैनिक रेस्क्यू टीम की मदद से ओंगना के घुमनारा जंगल में स्थित एक डेम से बरामद की है। आपको बतादेंकि बीते दिनों पोटिया निवासी सुफल सिंह अपने दो साथियों के साथ जंगली जानवर के शिकार के लिए जंगल की ओर निकला था जिसके बाद से वह लापता था वहीं मृतक के परिजनों ने इसकी सूचना धरमजयगढ़ थाने में दी थी.

तो संदेह के आधार पर पुलिस ने मृतक के साथी पंचराम से कड़ी पूछताछ की तो उसने बताया की सुफल सिंह करंट की चपेट मे आ गया था जिसके बाद सुबह मृतक के साथी पंचराम और सुनील तिर्की दोनों मिलकर मृतक की लाश लकड़ी से उठाकर घुमानरा जंगल में स्थित पक्की डेम पर लेकर गए और मृतक के कमर में वजनी पत्थर बांधकर उसे डेम में फेंक दिया था। वहीं आज धरमजयगढ़ पुलिस नगर सेना के रेस्क्यू टीम की मदद से लाश को डेम से बाहर निकाली और आगे की कार्यवाही कर रही है। एसडीओपी दीपक मिश्रा ने बताया कि पोटिया के सफल राठिया की गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने थाना में दर्ज कराई है। आपको बता दें की मामले का एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *