वीरेन्द्र साहू तिल्दा नेवरा:- थाना प्रभारी मोहसिन खान के नेतृत्व में नगर के 22 वार्डो में अवैध शराब के खिलाफ मुहिम छोड़ दी गई है। जहां भी सूचना मिल रही हैं खोजबीन जारी है। नगर में अवैध कार्यो को अंजाम देने वालो के खिलाफ तिल्दा नेवरा थाना ने कमर कस ली है। दीपावली जैसे पर्व पर थाना प्रभारी की दहशत की वजह से नगर शांतिपूर्ण तरीके से दीपावली पर्व मनाई है।