देश दुनिया वॉच

Aaj Ka Panchang 30 September 2022: नवरात्रि का 5वां दिन आज, इस दिन की जानें तिथि, नक्षत्र और राहुकाल

Share this

Today Panchang, Aaj Ka Panchang 30 September 2022: पंचांग के अनुसार 30 सितंबर 2022, शुक्रवार का दिन पूजा पाठ की दृष्टि से विशेष है. वर्तमान में शारदीय नवरात्रि चल रहे हैं, शुक्रवार के दिन नवरात्रि का पांचवा दिन है. इस दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है. शुक्रवार के दिन और क्या विशेष है, आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 30 सितंबर 2022 को आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी की तिथि है. इस दिन स्कंदमाता के साथ लक्ष्मी जी की भी पूजा का उत्तम संयोग बना हुआ है. लक्ष्मी जी को धन की देवी माना गया है. नवरात्रि में लक्ष्मी जी की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है. पंचमी की तिथि को ललित पंचमी के रूप में भी मनाते हैं.

आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
30 सितंबर 2022 को पंचांग के अनुसार अनुराधा नक्षत्र रहेगा. अनुराधा नक्षत्र आकाश मंडल का 17वां नक्षत्र है.  इस नक्षत्र का स्वामी शनि है.  ज्योतिष शास्त्र में शनि को एक अहम ग्रह माना गया है. शनि देव को कर्मफलदाता भी कहा गया है. ये न्याय के देवता है. शनि वर्तमान समय में मकर राशि में गोचर कर रहे हैं.

आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 30 सितंबर 2022, शुक्रवार को राहुकाल प्रात: 10 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 11 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.

30 सितंबर 2022 पंचांग (Aaj Ka Panchang 30 September 2022)

  • विक्रमी संवत्: 2079
  • मास पूर्णिमांत: आश्विन
  • पक्ष: शुक्ल
  • दिन: शुक्रवार
  • ऋतु: शरद
  • तिथि: पंचमी – 22:36:45 तक
  • नक्षत्र: अनुराधा – 28:19:30 तक
  • करण: बव – 11:25:45 तक, बालव – 22:36:45 तक
  • योग: प्रीति – 22:32:20 तक
  • सूर्योदय: 06:13:11 AM
  • सूर्यास्त: 18:08:51 PM
  • चन्द्रमा: वृश्चिक राशि
  • राहुकाल: 10:41:34 से 12:11:01 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
  • शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: 11:47:10 से 12:34:53 तक
  • दिशा शूल: पश्चिम

अशुभ मुहूर्त का समय

  • दुष्टमुहूर्त: 08:36:20 से 09:24:02 तक, 12:34:53 से 13:22:35 तक
  • कुलिक: 08:36:20 से 09:24:02 तक
  • कंटक: 13:22:35 से 14:10:18 तक
  • कालवेला / अर्द्धयाम: 14:58:01 से 15:45:43 तक
  • यमघण्ट: 15:09:56 से 16:39:24 तक
  • यमगण्ड: 06:12:41 से 07:42:21 तक
  • गुलिक काल: 07:42:39 से 09:12:06 तक

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *