अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में शनिवार की शाम एक बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे जा रही तीन महिलाओं को टक्कर मार दी। जिससे तीनों की मौत हो गई।
ट्रैफिक एसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि शाम को सड़क किनारे जा रही 3 महिलाओं को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके चलते वे बुरी तरह से घायल हो गई। घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया गया लेकिन उनकी मृत्यु हो गई।
एसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने कहा अज्ञात वाहन की तालाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।