रायपुर / तुमगांव। हाईवे स्थिति खैरझिटी,कौंवाझर,मालिडीह के कृषि भूमि,गरीबों का काबिल कास्त भूमि, आदिवासी भूमि,शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगाने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखण्ड सत्याग्रह चल रहा है।आज अखंड सत्याग्रह के 210 वें दिन खेती किसानी पानी बरसात में भी सैकड़ों किसान शामिल हुए।अखंड सत्याग्रह का नेतृत्व किसान नेता नंदकिशोर यादव, नंदलाल सिन्हा,मोहन यादव, नंदलाल पटेल,दशरथ सिन्हा,बोधन यादव, परशुराम जलक्षत्री,रमेश विश्वकर्मा ने किया।अखंड सत्याग्रह में शामिल कार्यकर्ताओं को राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के अध्यक्ष अनिल दुबे,दाऊ जी.पी.चंद्राकर, इंजी. अशोक ताम्रकार,चैनुराम साहू, उदयराम चंद्राकर,तारेंद्र यादव,पोखन साहू,कौशल जलक्षत्री,छबिराम विश्वकर्मा,पुनीत सिन्हा,विवेक मानिकपुरी,श्रीमती राधबाई सिन्हा, ननकुनिया पारधी,कांति साहू, बिसाहिन सिन्हा,पिलीबाई परमार आदि ने संबोधित किया।अखण्ड सत्याग्रह में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के अध्यक्ष अनिल दुबे ने कहा कि महासमुन्द जिला में भ्र्ष्टाचार और जंगलराज स्थापित हो गया है उसे उखाड़ फेकेंगे।इसके लिए किसान भाइयों को पार्टी बंदी,दल बंदी से उपर उठकर किसानों को एकजुट होने की जरूरत है।विश्व धरोहर सिरपुर बचाने,करणी कृपा स्टील पावर उद्योग के विरुद्ध में किसानों द्वारा चलाये जा रहे आंदोलन आज 07 माह पूरा हो गया।अब आरंग से लेकर सराईपाली तक जिलाधीश महासमुन्द के असंवैधानिक कार्य के विरुद्ध रोके जायेगे आवागमन।इसकी तैयारी में सभी सत्याग्रही किसान जुट जाएं। प्रदेश किसान नेता इंजी. अशोक ताम्रकार ने कहा कि जिस प्रकार से तुमगांव क्षेत्र के किसान एकजुट होकर संघर्ष कर रहे हैं।उसी प्रकार से पूरे महासमुन्द ब्लाक और जिला में भी संगठित होना होगा।चैनुराम साहू ने कहा कि विश्व धरोहर सिरपुर और महासमुन्द ब्लाक के जीवनदायिनी कोडार बांध को बचाने के लिए हम लोगों को आंदोलन का विस्तार करना होगा। राधबाई सिन्हा ने कहा कि हमारे बच्चों की रोटी छिनने वाले शोषक उद्योगपति को हर हाल में यहाँ से भागना होगा।ननकुनिया पारधी ने कहा कि हमारे क्षेत्र के हरियाली और खुशहाली को बर्बाद करने वाले भ्र्ष्ट उद्योगपति को किसी भी हाल में खदेड़ कर रहेंगे। सत्याग्रह सभा को किसान नेता उदयराम चंद्राकर,तारेंद्र यादव,पोखन साहू, कौशल जलक्षत्री,छबि विश्वकर्मा, विवेक मानिकपुरी आदि ने भी संबोधित किया।
विश्व धरोहर सिरपुर बचाने करणी कृपा स्टील पावर उद्योग के विरुद्ध किसानों द्वारा चलाये जा रहे आंदोलन का 07 माह पूर्ण : किसान मोर्चा
