प्रांतीय वॉच

दिवंगत पत्रकारों को दी गई सदभाव संघ द्वारा श्रद्धांजलि

Share this

सुधीर तिवारी

बिलासपुर।  विगत कुछ दिन पत्रकार जगत के लिए दुखद रहा, बिलासपुर के भाजपा के मीडिया प्रभारी आलेख वर्मा जी का सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे निधन हो गया। सरल सादगी और कुशल व्यवहार के चलते उन्हें लोगों के बीच खासी पहचान मिली, वे सद्भाव पत्रकार संघ के संभागीय महासचिव अखिल वर्मा के छोटे भाई थे। अपने कुशल व्यवहार के कारण से मीडिया जगत के सभी पत्रकारों में उनका खास लगाव था। वहीं शहर के एक युवा पत्रकार राजा मनसागर जोकि एक लोकल चैनल में रिपोर्टर थे उनका अकास्मिक निधन बुधवार को हो गया। इन दो मीडिया जगत से जुड़े हुए हस्तियों के जाने से पत्रकारिता जगत का माहौल गमगीन हो गया। बिलासपुर शहर के पत्रकार जगत से जुड़े सभी लोगों ने अपने अपनी तरह से इन को श्रद्धांजलि दी वही सद्भाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के द्वारा मुंगेली नाका चौक स्थित सर्किट हाउस में शोक सभा रखी गई। सद्भाव पत्रकार संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने सरल सादगी और कुशल व्यवहार के धनी आलेख वर्मा जी को याद किया। स्वर्गीय आलेख वर्मा जी हमेशा ही पत्रकारों से जुड़े रहते थे और भाजपा की सभी खबरों से पत्रकारों को अवगत कराते थे, उनके बड़े भाई अखिल वर्मा और छोटे भाई उपदेश वर्मा वरिष्ठ पत्रकार हैं। वही युवा पत्रकारों के बीच में लोकप्रिय राजा मन सागर के असमय जाने से शोक की लहर है, संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा दोनों दिग्गज पत्रकारों को याद करके 2 मिनट का मौन रखा गया तथा भगवान दोनों आत्माओं को अपने  चरणों में जगह दे इस की प्रार्थना की गई।
शोकसभा में संघ के प्रदेश अध्यक्ष आरडी गुप्ता, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी, मनीष शर्मा, पंकज खण्डेलवाल, विनय मिश्रा, सत्येंद्र वर्मा, अनिल श्रीवास, प्रकाश अग्रवाल, सुधीर तिवारी, उमाकांत मिश्रा, सुनील प्रसाद, सतीश प्रसाद, अनीश गंधर्व, समाजसेवी ध्रुव चंद्रा, वरिष्ठ पत्रकार साखन दरवे, राजेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *