देश दुनिया वॉच

चांगोराभाटा में छत्तीसगढ योग आयोग के तत्वधान मे नि:शुल्क नियमित योगाभ्यास केंद्र का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ योग आयोग के तत्वाधान में रायपुर नगर निगम नियमित योगाभ्यास कार्यक्रम के अंतर्गत  ज्ञानेश शर्मा, मान. अध्यक्ष, छ.ग. योग आयोग के मुख्य आतिथ्य में रायपुर शहर के चांगोराभाटा, वार्ड क्र. 68, खूबचंद बघेल वार्ड, वसुंधरा नगर गार्डन में 18 वे नि:शुल्क नियमित योगाभ्यास केंद्र का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित वार्ड के गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए माननीय अध्यक्ष महोदय कहा कि योग सभी आयु वर्ग के स्वस्थ रहने के लिए महत्वपूर्ण सरल साधन है विशेष कर कम उम्र के छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को दैनिक जीवन में योग को आत्मसात कर अपने बौद्धिक शक्ति के विकास, स्मरण शक्ति, आचरण व्यवहार को सुदृढ़ कर सुनहरे भविष्य का निर्माण कर सकते है।
एम. एल. पाण्डेय, सचिव छत्तीसगढ़ योग आयोग ने आयोग द्वारा संचालित गतिविधियों के विषय में संक्षिप्त जानकारी प्रदान किए।
इस अवसर पर कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में पूर्व वार्ड पार्षद  छगन चौबे  छबिराम साहू योग साधक, श्री रविकान्त कुंभकार,  सत्यभामा शर्मा,  पूनम शुक्ला,  संगीता पाल,योग साधक रही वार्ड के गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे।
इस निःशुल्क नियमित योगाभ्यास के संचालन योग प्रशिक्षक  आशीष शर्मा द्वारा प्रतिदिन प्रातः 7.00 से 8.00 बजे स्थान :- वसुंधरा नगर गार्डन, चंगोराभाठा, रायपुर (छ.ग.) में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *