प्रांतीय वॉच

अचानक गोली चलने जैसी आवाज.. !और फिर कार के कांच में गोल छेद बन गया..

बिलासपुर से सुधीर तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर— आजाद मंच के नेता विक्रांत तिवारी की चलती चार पहिया वाहन पर अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया है। जिसके चलते सामने की स्क्रीन बुरी तरह से चकनाचूर हो गया है। स्कीन में एक छेद भी बन गया है। विक्रांत तिवारी ने मामले की शिकायत सकरी पुलिस थाना और पुलिस कप्तान पारूल माथुर से किया है। पुलिस कयास के अनुसार किसी ने हमला जरूर किया है। हमला बुलेट या पत्थर से भी हो सकता है।

आजाद मंच के प्रमुख विक्रांत तिवारी ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे के आस पास काम से सकरी जा रहा था। जैन इन्टरनेशनल स्कूल के चन्द कदम आगे सकरी थाना क्षेत्र में यकायक ऐसा महसूस हुआ कि किसी ने गोली चलाया है। भयंकर आवाज आने से वह काफी भयभीत हो गए।

इसके बाद यकायक बोलेरो की स्किन टुकड़ों टुकड़ों में दिखाई देने लगा। स्कीन के बीच में एक गोल छेद भी बन गया। विक्रांत ने पुलिस को बताया कि सामने से ना तो किसी ने पत्थर ही मारा है और ना ही किसी को गोली चलाते ही देखा है। ऐसी सूरत में समझ में नहीं आ रहा है कि स्क्रीन के बीचो बीच छेद कैसे हो गया। हां इस दौरान बंदूक से गोली छुटने की तरह आवाज सुनाई दी।

मामले में तत्काल पुलिस थाना और एडिश्नल एसपी से सम्पर्कि किया। मौके पर पेट्रोलिंग टीम पहुंची। साथ में थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस ने छानबीन कर बताया कि पत्थर का हमला नहीं है। और जांच पड़ताल के बाद ही पता चलेगा कि आखिर स्क्रीन में किसने और क्यों हमला किया।

स्क्रीन पर गोली के निशान की तरह एक छेद बन गया है। विक्रांत तिवारी ने बताया कि पुलिस कप्तान कार्यालय पहुंचकर मामले की जानकारी पारूल माथुर को भी दिया है। उन्होने आश्वासन दिया है कि मामले की छानबीन करेंगे। पता लगाएंगे कि यदि किसी ने जानबूझकर शरारत की है तो उसकी वजह क्या है। और स्क्रीन में छेद का क्या कारण है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि यह मामला है क्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *