देश दुनिया वॉच

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

Share this

रायपुर: द्रौपदी मुर्मू सोमवार को भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनीं। भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने संसद के सेंट्रल हाल में मुर्मु को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुर्मु को राष्ट्रपति के सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनसुइया उइके ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार मुलाकात की।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी राष्ट्रपति से मुलाकात की। इसके अलावा राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, बिहार के राज्यपाल फागू चौहान, आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन, पंजाब के राज्यपाल और छत्तीसगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने भी राष्ट्रपति से मुलाकात की।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *