रायपुर वॉच

NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का आज रायपुर दौरा…मांगेगी राज्य के विधायकों और सांसदों से समर्थन

रायपुर।राष्टीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज कांग्रेस( congress) शासित छत्तीसगढ़( chhattisgarh) के सांसदों और विधायकों का समर्थन लेने के लिए रायपुर का दौरा करेंगी।

राज्य के 11 लोकसभा सांसदों में से नौ भाजपा ( BJP)के और दो कांग्रेस के हैं। राज्य से कांग्रेस के चार राज्यसभा सदस्य और भाजपा के एक सदस्य हैं। भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता नंद कुमार साई ने कहा कि प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति ( women president)थीं, जबकि द्रौपदी मुर्मू अनुसूचित जनजाति समुदाय की पहली महिला होंगी जो सर्वोच्च पद पर आसीन होंगी। उन्होंने आदिवासी बहुल राज्य के सांसदों से द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *