भाटापारा। क्षेत्र की सबसे बडे़ कृषि उपज मंडी समिति भाटापारा के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छ.ग.शासन के संसदीय कार्य, कृषि एवं जैव प्रोद्योगिकी,पशुधन विकास, मछलीपालन,जल संसाधन एवं आयाकट मंत्री रविन्द्र चौबे शामिल हुए। उन्होने नवनिर्वाचित कृषि उपज मंडी समिति भाटापारा के अध्यक्ष सुशील शर्मा,उपाध्यक्ष चित्रलेखा साहू समेत अन्य सदस्यों को शपथ दिलाई। इस मौके पर छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ,कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, छ.ग.पाठ्य पुस्तक के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी,, पूर्व विधायक भाटापारा चैतराम साहू, पूर्व विधायक बलौदाबाजार जनकराम वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सरिता ठाकुर, जिलाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर, विद्याभूषण शुक्ल, सदस्य कर्मकार मण्डल सतीश अग्रवाल, नगर पालिका परिषद भाटापारा अध्यक्ष सुनीता गुप्ता, उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह सलुजा, कलेक्टर रजत बंसल,पुलिस अधीक्षक दीपक झा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
चौबे ने किसानों को सौगात देते हुए मंडी परिसर में एक नवीन किसान भवन बनाने एवं जर्जर हुए शेड को नवीन शेड में बदलने की घोषणा की है। साथ ही जिला प्रशासन को नवीन मंडी प्रागंण हेतु स्थल चयन हेतु निर्देशित किया है। इसके अतिरिक्त हमाल आदि लोगों के लिए भी अलग से भवन बनाने की बात कही है इन सब का प्रस्ताव भेजने के लिए नवनियुक्त मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा को निर्देश दिया है
उन्होनें कृषि एवं किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों के बारे में गिनाते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ का किसान सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है। हम जैविक कृषि की तरफ बढ़ रहे है। हमने गौठान एवं गौधन न्याय योजना के माध्यम से पैमाने में वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन कर रहे है। हमने लगभग 150 करोड़ की वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय किया गया है। जिसमें 147 करोड़ पुनः गौठान समिति एवं महिला स्व सहायता समूह के पास वापस आया है। वर्मी कम्पोस्ट को किसान हाथों हाथ स्वीकार कर रहा है। हमने गौठान के माध्यम से 1 लाख महिला समूहो को रोजगार मुहैया करा रहे है। इसके साथ ही हमने गौठान के माध्यम से 1.50 लाख हेक्टेयर शासकीय भूमि को सुरक्षित कर लिए है। जिससे छत्तीसगढ़ की अस्मिता दैहान संस्कृति को पुर्नजीवन मिला है। इसके साथ ही हम किसानों के अतिरिक्त उत्पादित हो रहे चांवल से हम बायो एथिनॉल बनाने के लिए भी लगातार प्रयासरत है। नवनियुक्त कमेटी को कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बधाई दी और यह विश्वास व्यक्त किया कि नई कमेटी किसानों मजदूरों और व्यापारियों सभी के हितों में कार्य करेगी किसी भी किसान को किसी प्रकार की तकलीफ नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि भाटापारा को हमेशा से कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है आने वाले चुनाव में भाटापारा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का विधायक बनना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि भाटापारा उपज मंडी छत्तीसगढ़ की नंबर 1 की मंडी है यहां पर कभी भी किसानों को नुकसान नहीं हुआ है इसलिए ही यहां पर किसान अपनी फसल लाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे बेमेतरा क्षेत्र के भी किसान यहां पर अपनी फसल लाकर बेचते हैं। उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 15 साल जिस की सरकार रही वह कभी किसानों की चिंता किए ही नहीं इस बात का एहसास किसानों को जरूर होना चाहिए प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार किसानों की सरकार है किसानों के हित में हर कार्य लगातार कर रही है। रविंद्र चौबे ने केंद्र की मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सिर्फ और सिर्फ भाषण देने का काम मोदी सरकार करती है करुण काल में भी लंबे चौड़े पैकेज की घोषणा केवल और केवल कागजों में दर्ज की है किसी को भी कुछ नहीं मिल पाया है। छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नई कमेटी पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करेंगी और समस्याओं का निराकरण करेंग
उन्होंने नई कमेटी को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि अंतिम छोर के व्यक्ति का विकास हो ऐसी योजना सरकार हमारी बना रही है और उस पर हमेशा कार्य करती है।
सुशील शर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री कृषि मंत्री एवं अन्य अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और यह विश्वास दिलाया कि किसान और गरीब के हित में कमेटी पूरी ईमानदारी से कार्य करेगी उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी तरह लागू किया जाएगा इसके अतिरिक्त उन्होंने अनेक मांगे किसी मंत्री के समक्ष रखी जिनमें से अधिकांश मांगों को कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने पूरा कर दिया है।उक्त कार्यक्रम में पोहा एवं मुरमुरा मिल एसोसिएशन,दाल मिल एसोसिएशन, राइस मिल एसोसिएशन, अभिकर्ता संघ कृषि उपज मंडी भाटापारा के विभिन्न पदाधिकारी गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन देवेन्द्र भृगु द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में आसपास ग्रामीणों उपस्थित थे।