रायपुर वॉच

प्रवेश उत्सव तथा हेलमेट एवं सुरक्षा जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया

Share this

महेंद्र जायसवाल।
बिलाईगढ़-महंत लाल दास उत्तर माध्यमिक विद्यालय नरधा में शाला प्रवेश उत्सव तथा हेलमेट एवं सुरक्षा जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान शिक्षकों द्वारा प्रतिभावन छात्र-छात्राओं को 10वीं और 12वीं में 70% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को बेच पहनाकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने होनहारों को सम्मानित कर उत्साह वर्धन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने प्रेरित किया।  गुंजा नवरत्न ने कहा बच्चों के भविष्य को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षक गणों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। साथ ही माता-पिता का भी फर्ज बनता है की अपने बच्चों को सही मार्गदर्शन दे शिक्षा हर एक व्यक्ति को आगे बढ़ाता है आगे बढ़ने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है शिक्षा से हमें परिवार में समाज में तथा अपने भविष्य को कैसे आगे बढ़ना है यह शक्ति प्रेरणा देती है। वही छात्र-छात्राओं को प्रत्येक दिन स्कूल आने व पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करते हुए सभी को शुभकामनाएं देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
बच्चों में कक्षा दसवीं से कु.पदमावती 96%, कु. कल्पना 94.8%, कु. वर्षा रानी 94.33%, एवं बारहवीं से वेदांत चेलक 86.8%, कु.आरती गोयल 85%, कु.प्रकृति साहू 85%, हेमचंद पटेल 84%, को सम्मानित किया गया।
डॉ.हेमचंद जांगड़े ने कहा पढ़ाई क्षेत्र में छात्र छात्राओं को किसी प्रकार की समस्या आती है तो मदद करने व समस्या के समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।*
वही स्कूल में निरंतर हेलमेट का उपयोग करने वाले शिक्षक  विनोद कुमार कैवर्त्या,  नरेंद्र कुमार देवांगन को पेन व तिलक लगाकर सम्मानित किया है। तत्पश्चात शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राओं ने हेलमेट पहनने की शपथ ली गई।

प्रचार्य  गणेश राम पटेल ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद के साथ आभार व्यक्त करते हुए सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना।

इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  गुंजा नवरत्न जनपद सदस्य कसडोल, विशिष्ट अतिथि  आमीन बाई मधुकर,  श्याम लाल साहू,  रामलाल पटेल,  फुलसाय खंडेकर,  दिलीप कुमार चंद्रा, अशोक कुमार साहू,  संतराम मिरी, सांसद रेशम लाल जांगड़े के पुत्र डॉक्टर हेमचंद जांगड़े।  हीरालाल चौहान प्राचार्य  गणेश राम पटेल, एवं स्कूल स्टाफ  पुरुषोत्तम लाल पटेल, ए.डी घृतलहरे, एच.एल प्रधान, एम.के पटेल,  आशा देवांगन,  दयश्वरी साहू,  विनोद कुमार कैवर्त,  तोरन लाल साहू, डी.के जायसवाल, एन.के देवागन, एच.एल मेरी, जे.एम खांडेकर, आर.के कुर्रे, सुश्री. सावित्री सय, बी.के कोसले, जे.के साहू,एस.आर पटेल, श्रीमती प्रभा खुंटे, श्रीमती सुषमा साहू, सहीत आदि उपस्थित रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *