देश दुनिया वॉच

केन्द्रीय विद्यालय क्र 2 रायपुर में तरुणोत्सव का आयोजन

Share this

(रायपुर ब्यूरो ) | केन्द्रीय विद्यालय क्र 2 रायपुर में सत्र 2022-23 में कक्षा 11 वी के प्रवेशार्थी छात्रों के लिए प्राचार्य श्रीमती प्रभा मिंज के मुख्य आतिथ्य में 27 जून से 19 जुलाई तक तरुणोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है | ए उमा भारती के मार्गदर्शन में छात्रों के द्वारा सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ | तरुणोत्सव के अंतर्गत छात्रों के समक्ष 11 वी में विषय चयन की जो समस्या आती है उसका समाधान किया जाएगा |

19 जुलाई तक विभिन्न क्षेत्रों के एक्सपर्ट अपने-अपने विषय की महत्ता एवं कैरियर चयन तथा रोजगार के अवसर के बारे में जानकारी देंगे | छात्रों के कौशल विकास के साथ ही उनके हॉबी पर भी विचार- विमर्श किया जाएगा | ई जे मैथ्यू ने तरुणोत्सव के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी | आर के झा ने दैनिक जीवन में विज्ञान के योगदान को उदाहरणों के माध्यम से समझाया | बी डी मानिकपुरी ने भाषा की महत्ता पर अपना विचार व्यक्त किया | इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन में कहा कि तरुणोत्सव से छात्रों को स्पष्ट हो जाएगा कि उन्हें 11 वी में किस विषय को लेकर अपने भविष्य का निर्माण करना है | कार्यक्रम का संचालन संदीप फुलझेले ने किया | इस अवसर 11वी के प्रवेशार्थी सभी बच्चे उपस्थित थे |

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *