रायपुर वॉच

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने काव्य संग्रह ‘‘छंद दर्पण’’ का किया विमोचन

 

रायपुर/ मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज शाम यहां अपने निवास कार्यालय में  सरोज दुबे ‘विधा’ द्वारा रचित काव्य संग्रह ‘छंद दर्पण’ का विमोचन किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद  छाया वर्मा भी उपस्थित थी।  दुबे ने बताया कि इससे पहले भी उनकी लिखी दो पुस्तक ‘‘सरोज की कुंडलियां’’ और ‘‘सरोज के नवगीत’’ प्रकाशित हो चुकी है।
100से अधिक साझा संग्रह एवं अनेकों पत्र पत्रिकाओं में उनकी रचनाएँ प्रकाशित हो चुकी हैं उन्हें महान कवि सुमित्रानंदन पंत सम्मान 2020एवं छत्तीसगढ़ साहित्य रत्न सम्मान 2022सहित अनेकों राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं
सरोज दुबे गृहिणी हैं, उन्हें साहित्य में रुचि है l
मुख्यमंत्री ने इसके लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर  आशीष दुबे सहित उनके परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *