देश दुनिया वॉच

कर्मचारी चयन बोर्ड में 65 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्तियां, जल्द करें आवेदन

Share this

युवाओ के लिया सुनहरा मौका। राजस्थान (RAJASTHAN )कर्मचारी चयन बोर्ड ने अगले 9 महीने में करीब 65 हजार पदों पर होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं का संशोधित कैलंडर जारी कर दिया है। वहीं, 13 भर्ती परीक्षाओं की तारीख (dates )का ऐलान कर दिया गया है।

इन पदों पर भर्ती साथ तारीखे (dates )

  • 9862 पदों पर बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती – 18 जून
  • 295 पदों पर वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती – 19 जून
  • 1012 पदों पर प्रयोगशाला सहायक भर्ती – 28, 29 और 30 जून
  • 5396 पदों पर ग्राम विकास अधिकारी मुख्य परीक्षा- 9 जुलाई
  • 35 पदों पर हाउसकीपर भर्ती – 9 जुलाई
  • 189 पदों पर कनिष्ठ अभियंता कृषि भर्ती – 10 सितंबर
  • 460 पदों पर पुस्तकालय अध्यक्ष ग्रेड थर्ड एग्जाम – 11 सितंबर
  • 5126 पदों पर शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक ग्रेड थर्ड एग्जाम – 25 सितंबर
  • 87 पदों पर वनपाल भर्ती – 6 नवंबर
  • 1041 पदों पर वनरक्षक भर्ती- 12 एवं 13 नवंबर
  • CET ग्रेजुएशन(GRADUATION  ) लेवल की परीक्षा – दिसम्बर
  • 46,500 पदों के लिए रीट भर्ती -जनवरी 2023
  • CET सीनियर सैकेंडरी लेवल परीक्षा फरवरी 2023

रीटा और CET का भी टाइम टेबल(TIME TABLE ) जारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने कहा- भर्ती कैलंडर जारी करने के बाद छात्रों की संख्या को देखते हुए भर्ती परीक्षा के समंय और तारीख में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही रीटा और CET का भी टाइम टेबल जारी किया गया है। ताकि छात्रों को तैयारी का सही समय मिल सकता है। शर्मा ने कहा कि हमने इससे पहले भी भर्ती कैलंडर जारी किया था।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *