रायपुर वॉच

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम चंडीगढ़ के लिए होंगे रवाना, कांग्रेस संगठन ने सौंपी है बड़ी जिम्मेदारी

Share this

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गुरुवार को चंडीगढ़ दौरे पर रवाना होंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय से जारी शेड्यूल के मुताबिक सीएम भूपेश बघेल आज शाम 5 बजे विमान से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे, और शाम 7 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट में लैंड करेंगे। रात्रि विश्राम होटल ताज चंडीगढ़ में करेंगे।

बता दें कांग्रेस संगठन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज्यसभा चुनाव के लिए सीएम बघेल को पर्यवेक्षक बनाया है। दरअसल कांग्रेस को क्रास वोटिंग का खतरा सता रहा है। कांग्रेस ने हरियाणा से अजय माकन को टिकट दिया है। वहीं भाजपा ने कृष्णलाल पंवार पर अपना दावं लगाया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *