employment

Teacher Recruitment 2022 :स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के लिए निकली भर्ती; 12वीं पास से पोस्टग्रेजुएट तक के लिए मौका

Raipur : Teacher Recruitment 2022 अगर आप भी एक सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल में टीचर बनना चाहते है तो आपके लिए ये बढ़िया मौका है। बलौदाबाजार-भाटापारा स्थित स्कूल में अलग-अलग विषयों के 33 पदों पर शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनमें सहायक शिक्षक से लेकर व्याख्याता के पद शामिल हैं। सभी पदों पर भर्ती संविदा के आधार पर होगी।

 

Teacher Recruitment 2022 कौन कर सकते है आवेदन

 

जिला मुख्यालय के साथ साथ अन्य विकासखंड मुख्यालों में स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के लिए शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को मौका दिया जायेगा। आवेदकों को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बलौदाबाजार-भाटापारा के नाम स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड पोस्ट और ई-मेल saemsbalodabazar@gmail.com के जरिए 10 जून 2022 की शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

 

व्याख्याता-5

प्राथमिक-1

शिक्षक-12

सहायक शिक्षक-15

शैक्षिक योग्यता

 

अलग-अलग पदों के लिए 50 प्रतिशत अंकों में 12वीं से लेकर पोस्टग्रेजुएशन तक। इसके अलावा TET, DlEd, DEd, BEd और संपूर्ण अध्ययन अंग्रेजी माध्यम से अनिवार्य है।

 

 

 

Teacher Recruitment 2022 वहीँ इन सभी पदों के न्यूनतम आयु 21 वर्ष है। वहीँ ख़ास बात इस भर्ती के लिए है कि किसी भी तरह का शुल्क नहीं वसूला जायेगा। अलग-अलग पदों पर आरक्षण की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा 10 पद अनारक्षित श्रेणी के हैं। विस्तृत जानकारी के लिए जिले की वेबसाइट www.balodabazar.gov.in या कार्यालयीन सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *