महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 1 क्विंटल से भी अधिक का गांजे की तस्करी को रोकने में कामयाब रही है। इस मामले में पुलिस ने 3 तस्कर को पकड़ा है। सभी तस्कर उड़ीसा के बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी अनुसार महासमुंद जिले के सांकरा थाने से गांजा की बड़ी खेप पकड़ाई। बताया जा रहा है कि सभी तस्कर उड़ीसा से गांजे की बड़ी खेप लेकर निकले थे। इसी बीच सांकरा थाने में वाहनों की चेकिंग चल रही थी। चेकिंग के दौरान चार पहिया वाहन वरना कार में लभगभ 103 किलो गांजा मिला। जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है। गांजा तस्कर ओडिसा के नुआपाड़ा से बिलाईगढ़ के लिए जा रहे थे। जहाँ रास्ते मे सांकरा थाने में पुलिस की चेकिंग में पकड़े गये।
इस मामले में महासमुंद सांकरा थाना प्रभारी उमाकांत तिवारी ने RIG24 को बताया कि 4 जून रविवार को सांकरा पुलिस द्वारा झगरैंनडीह टोल नाका के पास रूटीन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग दरमियान बसना तरफ से एक सफेद रंग का कार क्रमांक CG07 M7077 आते दिखा जिसे ईसारा कर रोका गया। कार अंदर तीन ब्यक्ति बैठे मिले पूछताछ करने पर हड़बड़ा कर, कार से भागने लगे। जिसे पुलिस द्वारा कड़ी मशकत के बाद पकड़े। बाद कार की तलाशी लेने पर कार के पीछे डिक्की में तीन सफेद रंग की प्लाटिक बोरी के अंदर 103 पैकेट में 01 क्विंटल 03 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला।
![](https://rig24.in/wp-content/uploads/2022/06/img-20220605-wa00308256444559227557480.jpg)
पूछताछ में आरोपी (1)टंकधर नाग उर्फ अमित पिता जगबंधु नाग जाति गांडा उम्र 44 वर्ष पता झारफठामुड़ा (जुंबा) थाना बेलपडा थाना बलांगीर ओड़िसा, (2) उमाकांत सगड़िया पिता सबुल सगड़िया जाति राउत उम्र 24 वर्ष पता ग्राम नीलाधर(कासडा) थाना पाईकमाल जिला बरगढ़ ओड़िसा (3) रमेश बरिहा पिता सूबे बरिहा उम्र 28 वर्ष जाति बिंझवार पता ग्राम केदोबहाल(दमईपाली) थाना लरभा ओड़िसा का निवासी बताये। आरोपियों को पूछताछ करने पर गांजा को उडिसा राज्य से छत्तीसगढ में खपाने हेतु तस्करी करना बताये। बाद आरोपीयों के विरूद्ध धारा 20(B) NDPS ACT के तहत थाना सांकरा में विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर लिया गया।
यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु0अधिकारी (पु) पिथोरा विनोद कुमार मिंझ के निर्देशन में उमाकांत तिवारी थाना प्रभारी थाना सांकरा, के नेतृत्व में सउनि0 राजेन्द्र भोई, रविन्द्र साहू, आरक्षक – रमाकांत साहू जितेंद्र बाग़, दिलीप पटेल, राजेश प्रधान, मदन निषाद चालक आरक्षक कमल साहू व अन्य थाना सांकरा स्टाफ द्वारा की गयी।