हादसा

छोटी बहन के साथ ब्रिज से लगाई छलांग, एक की माैत, दूसरा घायल

काॅलेज छात्रा ने छोटी बहन के साथ मरोदा ब्रिज से लगाई छलांग, एक की माैत, दूसरा घायल जांच में जुटी है पुलिस कारण क्या है

 

 

भिलाई वॉच ब्यूरो- सनसनी फैल गई भिलाई दुर्गा और आसपास क्षेत्र मेंदुर्ग जिले में दो बहनों ने ब्रिज से कूद आत्म हत्या करने का प्रयास किया है। इस घटना में बड़ी बहन की मौत हो गई है। वहीं दूसरे की दुर्ग जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

घटना नेवई थाना क्षेत्र की मरोदा ब्रिज की है। पुलिस के अनुसार प्रियंका बांधे 18 वर्ष और उनकी छोटी करूणा बांधे 16 वर्ष ने मरोदा ब्रिज से छलांग लगाई है। इससे प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करूणा के कमर और पैर की हड्डी टूट गई है। घायल अवस्था में उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

डुमरडीह की रहने वाली है युवती

 

युवती डुमरडीह की रहने वाली है। दोनों बहन घर से उतई कॉलेज आई थी। वहां युवक से विवाद होने के बाद दोनों मैत्री बाग भिलाई पहुंची। वहां कुछ देर रूकने के बाद बस से उतई जा रही थी,लेकिन दोनों बस स्टैंड में उतर गई। वहां से दोनों पैदल ब्रिज पर चढ़ी हैं। इसके बाद वहां से कूंद गई। दोनों बहन ब्रिज से क्यों कूदी ? यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

 

कॉलेज में हुआ था विवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *