प्रांतीय वॉच

संभागीय पत्रकार वार्ता में शामिल हुए महामंत्री दीवान, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने किया सम्बोधित

Share this

संजय महिलांग

बेमेतरा। मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ सरोज पांडेय ने गुरुवार को दुर्ग संभाग स्तरीय प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धियां बताई। जिस्मे दुर्ग संभाग अंतर्गत समस्त जिलो के जिलाध्यक्ष व महामंत्री भी उपस्थित रहे। इसी कड़ी में बेमेतरा जिले से महामंत्री विकास धर दीवान भी शामिल हुए।

डॉ सरोज पाण्डेय ने कहा कि मोदी सरकार सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित है और बिना भेदभाव के सभी वर्गों को योजनाओं का लाभ दे रही है। 2014 से पहले भ्रष्टाचार अपने चरम पर था लेकिन 2014 के बाद केंद्र ने गरीब कल्याणकारी योजनाएं चलाई। जिससे जनता के मन में एक नया विश्वास पैदा हुआ और आज जनता के मन में भाजपा सरकार के लिए सम्मान है। 2014 के बाद पीएम ने जो कहा वो किया और प्रधानमंत्री मोदी की कोशिशों का नतीजा सबके सामने है।

विकास धर दीवान ने कहा कि 8 साल में पीएम ने देश की तस्वीर बदल दी। पीएम मोदी ने हर जाति,वर्ग का विकास किया। डबल इंजन की सरकार ने सिर्फ काम किया। जिससे आज का भारत भ्रष्टाचार मुक्त भारत है। साथ ही गरीबों को मुफ्त में राशन दिया जा रहा है। गरीब महिलाओं को रोजगार मुहैया कराया गया जिससे 135 करोड़ लोगों के जीवन में बदलाव आया।

इस दौरान दुर्ग जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, प्रदेश मंत्री उषा टावरी, पूर्व महापौर चन्द्रिका चन्द्राकर, भिलाई जिलाध्यक्ष साहू, बालोद जिलाध्यक्ष सहित भाजपा नेतागण उपस्थित रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *