रायपुर वॉच

केंद्रीय विद्यालय क्र.2 रायपुर से हेमंत बंजारे का सहायक प्राध्यापक के पद पर नियुक्ति

Share this

(रायपुर ब्यूरो ) | केंद्रीय विद्यालय क्र.2 रायपुर में पी.जी.टी (अंग्रेजी) के पद पर कार्यरत हेमंत बंजारे का छत्तीसगढ़ पी.एस.सी के माध्यम से सहायक प्राध्यापक (अंग्रेजी) के पद पर शासकीय महाविद्यालय जनकपुर जिला कोरिया में नियुक्ति हुई है | हेमंत बंजारे मूलतः रायगढ़ जिले के खरसिया तहसील के निवासी हैं | वे पिछले 15 वर्षों से केंद्रीय विद्यालय संगठन में अपनी सेवाएं दे रहे थे | हेमंत बंजारे बहुत ही अध्ययनशील ,लगनशील एवं कर्मठ शिक्षक के रूप में जाने जाते हैं | उन्होंने भारत स्काउट एंड गाइड में HWB प्रशिक्षित , गाइडेंस एंड काउंसिलिंग में डिप्लोमा तथा मानव संसाधन में एम बी ए डिग्री धारी हैं | वे सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपने गृह नगर खरसिया को एजुकेशन हब बनाना चाहते हैं | उनकी इस सफलता पर केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 रायपुर की प्राचार्या श्रीमती प्रभा मिंज, वरिष्ठ शिक्षक बी.डी मानिकपुरी, डॉ एन.एस तोमर, संजय बिसेन , आर के झा, के.के झा,अरविंद भटपहरे, एस के मिश्रा,डी एन शुक्ला, सृष्टि गुप्ता , डी.पी गोस्वामी, संदीप फुलझेले, श्रीमती एफ बरवा ,जे.एल शांडिल्य तथा अन्य सभी शिक्षक साथियों ने बधाई सन्देश प्रेषित किया है |

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *