प्रांतीय वॉच

उड़नदस्ता टीम का गठन…पी.ए.टी. एवं पी.व्ही.पी.टी की प्रवेश परीक्षा 05 जून को

Share this

अफताब आलम

बलरामपुर / छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 05 जून 2022 को पी.ए.टी. एवं पी.व्ही.पी.टी की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई है। पी.ए.टी. एवं पी.व्ही.पी.टी की प्रवेश परीक्षा प्रातः 09.00 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक बलरामपुर में आयोजित की जायेगी।
उक्त परीक्षा केन्द्र हेतु उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है  रामप्रकाश जायसवाल जिला मिशन समन्वय समग्र शिक्षा को दल प्रभारी,  मनोहर लाल जायसवाल सहायक परियोजना अधिकारी एवं सुश्री स्टेला खलखो सहायक संचालक पंचायत को सदस्य नियुक्त किया गया है।
उक्त परीक्षा के सफल संचालन हेतु शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर में प्रो. नन्दकिशोर सिंह को केन्द्राध्यक्ष,  दिवाकर लाल टांडिया जिला रोजगार अधिकाारी को आब्जर्वर तथा शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर में प्राचार्य श्री विमल दुबे को केन्द्राध्यक्ष एवं  आनंद प्रकाश गुप्ता ए.पी.सी शिक्षा विभाग को आब्जर्वर आब्जर्वर नियुक्त किया गया है।

प्री.बी.एड. एवं प्री.डी.एल.एड. की प्रवेश परीक्षा 12 जून को

बलरामपुर / छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 12 जून 2022 को प्री.बी.एड. एवं प्री.डी.एल.एड. की प्रवेश परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई है। प्रथम पाली में प्री.बी.एड. प्रवेश परीक्षा 10.00 बजे से 12.15 बजे तक तथा द्वितीय पाली में प्री.डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा अपरान्ह 02.00 बजे से 4.15 बजे तक आयोजित की जायेगी।
प्री.बी.एड. एवं प्री.डी.एल.एड. 2022 प्रवेश परीक्षा के सफल संचालन हेतु संयुक्त कलेक्टर हेमलाल गायकवाड़ को नोडल अधिकारी एवं कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी सहकारी समिति मर्या ओमप्रकाश साहू को सहायक नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *