रायपुर। weather update : प्रदेश के बालोद जिले में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी से आज लोगों को राहत मिली। अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई हैं। छत्तीसगढ़ में मानसून की बात करे तो संभावना जताई जा रही है 7 से 10 जून तक प्रदेश में मानसून पूरी तरह पहुंच सकती है।
आज दिनांक 30 मई को प्रदेशभर में उत्तर पश्चिम हवा के प्रभाव से अधिकतम तापमान में गिरावट हुई है। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर, गरिबंध, महासमुंद और बालोद जिले में अगले 2-3 दिनों गरज-चमक के साथ अंधड़ भी चलने की संभावना है।
इसके आलावा देश की राजधानी दिल्ली के एनसीआर में भी मौसम ने करवट ले ली है। वहा गरज के साथ बारिश हो रही है। उत्तर-पश्चिम भारत में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इसका असर दिल्ली-एनसीआर में भी देखने को मिल रहा है। चार बजते ही दिल्ली एनसीआर में एकाएक मौसम ने करवट ली और बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ साथ कई जगह ओले भी गिरे है, जिसके कारन कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं।