भिलाई

जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र, सेक्टर-9 में एंजियोग्राफी की सुविधा अपग्रेडेशन के साथ पुनः प्रारंभ

Share this

 

नई सुविधा के साथ आज 11 मरीजों की एंजियोग्राफी

 

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के अस्पताल प्रबंधन, भिलाई के इस्पात बिरादरी को निरंतर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। अपने इसी प्रतिबद्धता के चलते अस्पताल प्रबंधन अपनी सुविधाओं में निरंतर वृद्धि करती आ रही है। इस कड़ी में आज दिनांक 27 मई, 2022 को हृदय रोगियों के लिए एंजियोग्राफी की सुविधाओं को अपग्रेड करते हुए कैथ लैब को कोविड के बाद पुनः प्रारंभ किया गया। इस सुविधा के प्रारंभ होने की खबर से मरीजों में हर्ष की लहर दौड़ गई।

 

बीएसपी के कार्डियाक कैथ लैब का अपग्रेडेशन

 

विदित हो कि सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र, सेक्टर-9 में हाल ही में कार्डियाक कैथ लैब का साॅफ्टवेयर अपग्रेडेशन किया गया है। आज दिनांक 27 मई, 2022 को नये कैथ लैब का उद्घाटन नेशनल हाॅर्ट इंस्टीट्यूट के इंटरवेंशनल कार्डियोलाॅजिस्ट, डॉ विनोद शर्मा द्वारा, चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वय डॉ एम रविन्द्रनाथ एवं डॉ प्रमोद बिनायके की उपस्थिति में किया गया। इस नई सुविधा के साथ आज 11 मरीजों की एंजियोग्राफी की गई।

 

वर्तमान कार्मिकों के साथ-साथ पूर्व कार्मिक भी होंगे लाभान्वित

 

अब भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों व भूतपूर्व कर्मचारियों एवं उनकी पत्नियों को एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की सुविधा जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र, सेक्टर-9 में मिलने लगेगी। एंजियोग्राफी एवं एंजियोप्लास्टी के लिए नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली से डॉ विनोद शर्मा अपनी सेवाएं देंगे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *