Vastu tips

Vastu Tips For Trees : घर में भूलकर भी ना लगाए ये पौधा, आ जाती है कंगाली

Raipur : हरियाली और पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए लोग अपने घरों और गमले में पेड़-पौधे लगाते हैं। पेड़ लगाने के लिए सरकार की तरफ से कई तरह के इवेंट भी आयोजित किए जाते हैं, जिसका मकसद होता है वातावरण को शुद्ध रखना। लेकिन वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पेड़-पौधों के बारे में बताया गया है, जिसके आगमन से ही आपकी किस्मत चमक उठती है। लेकिन, कुछ पौधे ऐसे भी हैं, जिन्हें घर में लगाने से हमारे घर की खुशियां बर्बाद हो जाती है। इन पेड़ों से घर पर नेगेटिव एनर्जी का संचार होता है। इसलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर इन पेड़ों को लगाने से हमें बचना चाहिए।

 

बेर का पेड़

यह फलाहार यानी फल देने वाला पेड़ होता है। बेर का फल कितना स्वादिष्ट होता है यह बताने की जरूरत नहीं। क्योंकि सभी लोगों ने इसका स्वाद जरूर चखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, जिस घर पर बेर का पेड़ होता है वहां मुसीबतों का पहाड़ खड़ा हो जाता है। क्योंकि बेर के पेड़ में कांटे होते हैं और इसलिए इस पेड़ से घर पर नकारात्मकता आती है। जिस घर पर बेर का पेड़ होता है वहां आर्थिक संकट बना रहता है और मां लक्ष्मी ऐसे घर पर वास नहीं करतीं।

 

खजूर का पेड़

 

खजूर का पेड़ देखने में तो बहुत सुंदर लगता है। लेकिन इसे घर के अंदर गलती से भी नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस घर के अंदर खजूर का पेड़ होता है वहां धन – धान्य की कमी हमेशा रहती हैं। लोगों पर कर्ज का बोझ बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए खजूर के पेड़ को घर पर लगाना अशुभ माना जाता है।

 

नींबू और आमला

घर के अंदर या फिर मेन गेट के सामने नींबू या फिर आंवले का पेड़ भी नहीं लगाना चाहिए प्रोग्राम इन में कांटे मौजूद होते हैं और यह घर में कलह क्लेश का कारण बन जाया करते हैं।

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Dainikchhattisgarhwatch news इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *