मौसम

Weather Forecast Updates: प्रदेश में गर्मी से मिलेगी राहत, कई जिलों में होगी बारिश, जानिए किन-किन जिलों में मेहरबान होंगे इंद्रदेव

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आने वाले 4-5 दिन तक आसमान में आंशिक बादल छाएं रहेंगे। इसके साथ ही कई स्थानों में तेज अंधड़ के साथ इसके साथ ही कई स्थानों में तेज अंधड़ के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं बिजली और गरज चमक की भी मौसम विभाग ने संभावना जताई है। इससे प्रदेशवासियों को तेज गर्मी से राहत मिलेगी।

तेज अंधड़ और गरज चमक के साथ हो सकती है बारिश

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में अगले 5 दिनों में कुछ जिलों में अंधड़ चलने की संभावना जताई है। 24 मई को राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बादल छाएं हुए है। वहीं पिछले दिनों कई जिलों में बारिश भी हुई थी।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा बताते है कि, एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण विदर्भ के ऊपर 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। एक द्रोणिका विदर्भ से कर्नाटक तक 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। उत्तरी क्षेत्र में उत्तर से गर्म और शुष्क हवा आ रही है और दक्षिण क्षेत्र से ठंडी और नम हवा आ रही है। जिससे प्रदेश में अभी तापमान में गिरावट आई है। इससे बारिश की भी संभावना है।

इसबार 10 जून के पहले आ सकता है मानसून

छत्तीसगढ़ में इस साल 10 जून के पहले मानसून पहुंचने की संभावना है। मानसून केरल में 27 मई तक पहुंचने की संभावना है। माना जाता है कि केरल पहुंचने के 10 दिन के भीतर मानसून छत्तीसगढ़ पहुंच जाता है। इस अनुसार छत्तीसगढ़ में मानसून 10 जून से पहले आने की संभावना है।11:06 AM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *