‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के फैंस के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। नई रिपोर्ट्स के मुताबिक शैलेश लोढ़ा के बाद अब शो की मोस्ट फेमस एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता भी शो को छोड़ सकती हैं। मुनमुन शो में बबीता का रोल में नजर आती हैं। यह खबर सुनकर फैंस का दिल टूट सकता है।
मुनमुन दत्ता बिग बॉस के लिए छोड़ सकती हैं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बबीता का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता जल्द ही शो को अलविदा कह सकती हैं। बिग बॉस ओटीटी के मेकर्स ने दूसरे सीजन में कंटेस्टेंट के लिए मुनमुन को अप्रोच किया है। मुनमुन ने ‘बिग बॉस 15’ में आकांक्षा पुरी, सुरभि चांदना और विशाल सिंह के साथ चैलेंजर के रूप में एंट्री ली थी। हालांकि, एक्ट्रेस की तरफ से इसे लेकर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है। बता दें, पिछली बार ‘बिग बॉस’ ओटीटी सीजन 1 की विनर दिव्या अग्रवाल रही थीं।