कोरबा

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त मेंण्ण्ण् झारखंड के रांची से पकड़ाया आरोपी

Share this

कोरबा। जिले के दर्री थाना पुलिस ने दुष्कर्म के फरार आरोपी को झारखंड के रांची से गिरफ्तार किया है।

बता दें कि पकड़े गए आरोपी का नाम प्रमोद कुमार गुप्ता 27 वर्ष सिंचाई कालोनी कोरबा का रहने वाला था। बताया जाता है कि आरोपी ने 9 वर्षों से नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करता रहा।

जिसके बाद आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया था। जिसके बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी झारखंड में रह रहा है।

जिससे पुलिस के टीम ने आरोपी को रांची से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *