क्राइम वॉच

कोरबा : वादा किसी और को, शादी की तैयारी किसी और के साथ, दैहिक शोषण का आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। शादी का झांसा देकर महिला से दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वही, आरोपी दूसरी लड़की से शादी करने की तैयारी कर रहा था।

 

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने चिरंजीवी वर्मा (28) को रायपुर के तिल्दा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी पर आरोप है कि लड़की को शादी का झांसा देकर वह लगातार 2020-2022 तक शारिरिक शोषण करता रहा। वही, जब लड़की ने शादी की बात कही तो वह मुकर गया। इस बात की शिकायत लड़की ने चौकी रामपुर में की, जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही की है।

 

वही, आरोपी अपने घर कोसाबाड़ी कोरबा से भागकर रायपुर के तिल्दा क्षेत्र में रह रहा था, जिसके बाद पुलिस ने उसे रेड कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया हैं। साथ ही आरोपी किसी और लड़की से शादी की तैयारी भी कर रहा था। बता दे धारा 376 के तहत ही आरोपी चिरंजीवी वर्मा की गिरफ्तारी की गई। इस कार्यवाही में कोरबा चौकी रामपुर की टीम का सराहनीय योगदान रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *