कमलेश लवहात्रेबिलासपुर/ रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा में छत्तीसगढ़ के प्रथम दिव्यांग खेल संघ की स्थापना करने वाले सूरज यादव को सर्वसम्मति से पैरा ओलम्पिक खेल संघ का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर सूरज यादव का बिलासपुर रेलवे स्टेशन में बिलासपुर कांग्रेश खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शेख समीर के नेतृत्व में दिव्यांग खिलाड़ी एवं कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के पदाधिकारीयो ने भव्य स्वागत फूल माला एवं गुलदस्ता भेंट कर किए एवं मिठाई खिलाई सूरज यादव ने दिव्यांग खिलाड़ियों पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पैरा खेल में शामिल सभी खेल जैसे एथलेटिक, स्विमिंग,पावर लिफ्टिंग,फेंसिंग, जुडो, ताइक्वांडो, बैडमिंटन,क्रिकेट,आदि खेल एवं खेल संघों को छत्तीसगढ़ शासन से हर तरह की मदद दिलाने का प्रयास की जाएगा ताकि प्रदेश में संपूर्ण पैरा स्पोर्ट्स खेलो का विकास हो सके, कांग्रेश खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शेख समीर ने बताया कि शीघ्र ही बिलासपुर जिले में संचालित दिव्यांग खेल संघो एवं दिव्यांग खिलाड़ियों द्वारा नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित की जाएगी,बधाई देने वालों में प्रमोद नायकशेख नजिरूउद्दीन, रविंद्र सिंह घनश्याम कौशिक, भोगल जी, आशीष गोयल,मुरली राव,श्री शेख समीर ,घनश्याम सिंह,निजाम बक्शी,आबिद अली,राजू यादव, आदि खेल प्रेमियों ने हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

