प्रांतीय वॉच

रेलवे ने इतने गाड़ियों को किया रद… पहले से रद चल रही 16 ट्रेन, लाखों यात्रियों को होंगी परेशानी

Share this

रायपुर। रद चल रही 16 ट्रेनों के बीच बिलासपुर जोन ने यात्रियों को फिर से बड़ा झटका दिया है। बुधवार देर शाम फिर से 17 अन्य ट्रेनों को रद करने का निर्णय ले लिया गया। इस बार रद की गई ट्रेनों में लंबी दूरी की नौ तथा आठ ट्रेनें लोकल हैं।

ट्रेनें कम से कम 24 मई तक रद रहेंगी। रेल के द्वारा कुल 33 ट्रेनें रद कर दी गई है। गर्मी की छुट्टियों के साथ वैवाहिक समय में लिए गए रेलवे के इस निर्णय से लाखों यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।

जानिए कौन-सी गाड़ियां हुई रद

बिलासपुर-भोपाल -बिलासपुर एक्सप्रेस 5 से 24 मई तक रद रहेगी।

 

बिलासपुर- रीवा एक्सप्रेस 5 से 23 मई तक नहीं चलेगी।

 

रीवा- बिलासपुर एक्सप्रेस का 6 से 24 मई तक परिचालन नहीं होगा।

 

जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस 5 से 23 मई तक रद रहेगी।

अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस 6 से 24 मई तक नहीं चलेगी।

 

नांदेड-संतरागाछी एक्सप्रेस 9 और 16 मई को रद रहेगी ।

संतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस 11 एवं 18 मई को नहीं चलेगी ।

रानी कमलापति-संतरागाछी एक्सप्रेस 11 एवं 18 मई तक रद रहेगी।

संतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस 12 एवं 19 मई तक रद रहेगी।

रद होने वाली मेमू गाड़ियां

बिलासपुर-रायगढ़बिलासपुर मेमू पैसेंजर 5 से 24 मई तक रद रहेगी।

बिलासपुर-शहडोलबिलासपुर मेमू पैसेंजर 5 से 24 मई तक रद रहेगी ।

रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर 5 से 24 मई तक रद रहेगी।

डोंगरगढ़-रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर 5 से 24 मई तक रद रहेगी।

रायपुर-डोंगरगढ़-मेमू पैसेंजर 5 से 23 मई रद रहेगी।

डोंगरगढ़- रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 6 से 24 मई तक रद रहेगी।

इतवारीरामटेक मेमू पैसेंजर दिनांक 5 से 24 मई तक रद रहेगी।

रामटेक-नागपुर मेमू पैसेंजर 5 से 24 मई तक रद रहेगी ।

कोच में नहीं पहुंच रहे टीटी

ट्रेनों में सीटों की नियमित जांच भी नहीं हो रही है। कई ट्रेनों के कई-कई कोच में टीटीई पहुंच ही नहीं रहे हैं। परिणाम ये हो रहा है कि आरएसी तक कंफर्म नहीं हो पा रहा है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *