रायपुर वॉच

रायपुर, बिलासपुर सहित 71 शहरों में एक बार फिर दौड़ेंगी सिटी बसें

Share this

रायपुर
नागरिकों की यातायात सुविधा की दृष्टि से नगरीय प्रशासन विभाग जल्द ही राज्य के रायपुर, बिलासपुर सहित 71 शहरों में सिटी बस की सुविधा प्रारंभ करने जा रहा है। इस संदर्भ में विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों से कंडम पड़ी सिटी बसों की जानकारी मांगी है ताकि इन बसों को दुरूस्त करने फंड जारी किया जा सके। पुराने टेंडर को निरस्त कर नया टेंडर बुलाने की तैयारी की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि कोरोना काल और इसके पहले ही प्रदेश के कई शहरों में सिटी बस सेवा का संचालन बंद हो चुका है। पिछले दो साल में सिटी बस खड़ी -खड़ी कंडम हो गई है और कई बसों के पार्ट्स भी चोरी हो गए हैं। राज्य सरकार के नगरीय प्रशासन विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, अंबिकापुर, कोरबा, भिलाई, चरौदा, सहित 21 क्लस्टर के 71 शहरों में जल्द ही सिटी बस सेवा के संचालन का अहम निर्णय लिया है। बहुत जल्द ही इन शहरों की सड़कों पर लोगों को सिटी बसें चलती हुई नजर आएंगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *