पॉलिटिकल वॉच

रमन सिंह के कार्यकाल में राजनांदगांव में सर्वाधिक किसानों की मौत हुई: मुदलियार

Share this

खैरागढ़ |19 अप्रैल 2022 | रविवार को विजय जुलूस के बाद राजीव चौक में आयोजित कांग्रेस की आम सभा को संबोधित करते हुए राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जो कहते हैं, वह करते हैं। उन्होंने 24 घंटे में जिला बनाने की बात कही थी, लेकिन महज साढ़े तीन घंटे में ही खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा कर दी।

यही नहीं उन्होंने साल्हेवारा को तहसील और जालबांधा को उप तहसील बनाने की भी घोषणा कर दी। किसान की पीड़ा को किसी ने खत्म किया है तो वह भूपेश बघेल जी है। जब रमन सिंह मुख्यमंत्री थी, तब सबसे ज्यादा किसानों की मौत राजनांदगांव में हुई थी।

आज हमारी सरकार 25 सौ रूपए में धान खरीदा जा रहा है। राजीव गांधी मितान क्लब के माध्यम से युवाओं को रचनात्मक कार्यों से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदने का कार्य किया जा रहा है। आज प्रदेश जैविक खेती की ओर बढ़ रहा है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *