प्रांतीय वॉच

CG NEWS : तालाब में तैरती मिली महिला कांग्रेस नेत्री के पति की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Share this

जांजगीर। जिले में कांग्रेस की महिला नेत्री (lady Leader ) के पति की लाश तालाब में तैरती हुई मिली है। रात को वह घर से निकला था। जिससे बाद वह लौट ही नहीं सका। अगले दिन अब उसकी लाश मिली है। पुलिस ने इस केस में जांच शुरू की है। मामला नैला चौकी क्षेत्र (Naila Chowki area) का है।

बगीचा पारा वार्ड नंबर 05 में रहने वाली मुस्कान परवीन प्रदेश महिला की कांग्रेस सचिव (State Women’s Congress Secretary Muskan Parveen) हैं। वह अपने पति शहजादा अली(40) के साथ ही इसी बगीचा पारा (garden mercury) में रहती थीं। इस बीच शहजादा अली शनिवार रात को 10 बजे घर से निकल गया था। बताया गया है कि वह ज्यादातर रात को घर से निकल जाया करता था। फिर रात को नहीं आता था। इस वजह से परिजन खाना-पीना खाकर सो गए थे।

इधर, इस मामले का पता तब चल जब सुबह लोग गांव के लोग जूना तालाब में गए थे। यहीं लोगों ने तालाब में एक शव तैरते हुए देखा था। जिसके बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी गई थी। सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब पता चला है कि यह शव शहजादा अली का है। घटना के बाद से ही इलाके में मातम पसर गया है।

डूबने से मौत की आशंका

आस-पास के लोगों का कहना है कि शहजादा शराब पीने का आदी था। वह रोज शराब पिया करता था और अक्सर रात को निलकता तो फिर रात को घर ही नहीं लौटता था। ऐसे में आशंका है कि वह शराब के नशे में रात को तालाब में नहाने गया होगा। इसी दौरान उसका पैर फिसला होगा और वह एक बार में अधिक गहराई में चला गया होगा। पुलिस ने तालाब किनारे घाट से ही उसका कपड़ा बरामद किया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *