प्रांतीय वॉच

आगजनी पीड़ित परिवारोंं के बीच पहुंचे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय, मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रत्येक परिवार को 2 लाख रूपए देने की मांग की

Share this

 

तापस सन्याल/ भिलाई नगर। प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने आज घटनास्थल पहुंचकर पावर हाउस सब्जी मंडी बस्ती के आगजनी पीड़ित परिवारों से बात की।  पाण्डेय को अपने बीच पाकर पीड़ित परिवारों ने उनसे भेंटकर अपनी व्यथा सुनाई। इस दौरान लोगों ने उन्हें जानकारी देते हुए बताया कि आग की वजह से घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। घर का कोई भी सामान अब उनके पास नहीं है। उन्हें घर निर्माण के लिए बांस- लकड़ी और शीट भी ठीक से नहीं मिल पा रही है। इस पर  पाण्डेय ने मौके पर मौजूद निगम कमिश्नर और अन्य अधिकारियों से पीड़ितों को सभी आवश्यक मदद पहुंचाने के निर्देश दिये। पाण्डेय ने अपने दौरे के दौरान सभी लोगों से बातचीत की।  पाण्डेय को अपने बीच पाकर लोगों ने राहत महसूस की। इस दौरान बड़ी संख्या में केम्प क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।  पाण्डेय ने निगम कमिश्नर से पीड़ितों को उनके रहने और भोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं बनाने निर्देश दिये। साथ ही उन्हें बांस- बल्ली सहित शीट और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराने कहा। उन्होंने कहा कि राजस्व पुस्तिका 6/4 की व्यवस्था से पीड़ितों को मदद की जाएगी। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री राहत कोष से भी प्रत्येक परिवार को 2 लाख रूपए की मदद देने की मांग की।  पाण्डेय ने केम्प क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और आसपास के व्यपारियों को भी पीड़ितों की यथा संभव मदद करने कहा। इस दौरान पार्षद पीयूष मिश्रा, विनोद चेलक, लक्ष्मी साहू, प्रियंका भोला साहू, लक्ष्मी दिवाकर, पूर्व पार्षद मनोज यादव, रिंकू साहू, आशीष अग्रवाल, चिन्ना राव, त्रिलोचन सिंह, गिरगेश पाण्डेय, निखिलेश शुक्ला, सुनील सोनी, अरविंद वर्मा, चंदन यादव, अंजय पाण्डेय, यशवंत राजपूत आदि अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

पुराने साथी के घर पहुंचे, परिवार को ढांढस बंधाया
अपने दौरे के दौरान  पाण्डेय ने पुराने साथी स्व. छोटेलाल सोनकर के निवास पहुंचे।  सोनकर का निधन होने की सूचना पर  पाण्डेय ने उनकी पत्नि और पुत्र मुकेश सोनकर से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *