रायपुर वॉच

राष्ट्रपति कोविंद, उपराष्ट्रपति नायडु व सिक्किम के मुख्यमंत्री को राज्यपाल उइके ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Share this

रायपुर। राष्ट्रपति  रामनाथ कोविंद ने छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को दूरभाष पर आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और ईश्वर से उनके यशस्वी, दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। राज्यपाल सुश्री उइके ने भी राष्ट्रपति  कोविंद को धन्यवाद दिया और उन्हें रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।
उपराष्ट्रपति  एम. वेंकैया नायडु ने छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को दूरभाष पर आज उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही ईश्वर से उनके यशस्वी, सुदीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। राज्यपाल सुश्री उइके ने भी उपराष्ट्रपति  नायडु को धन्यवाद दिया और उन्हें रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने पत्र के माध्यम से जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने ईश्वर से उनके यशस्वी, दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। साथ ही  तमांग ने सुश्री उइके के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता और देश की समर्पित सेवा के लिए ईश्वर उन्हें शक्ति प्रदान करे। राज्यपाल सुश्री उइके ने  तमांग को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *