देश दुनिया वॉच

प्रधानमंत्री को छोड़ पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा, आर्थिक संकट के बीच आधी रात बढ़ा राजनीतिक पारा

Share this

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका (Sri Lanka)में छाए आर्थिक संकट ने अब राजनीतिक रूप अख्तियार कर लिया है। प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे (Mahinda Rajapaksa) को छोड़कर सरकार के सभी मंत्रियों ने सामूहिक तौर पर इस्तीफा दे दिया है। इनमें महिंदा के बेटे और खेल मंत्री नमल राजपक्षे(Namal Rajapakse) भी शामिल हैं। वहीं पीएम ऑफिस की तरफ से इस बात की पुष्टि की गई है कि फिलहाल महिंदा राजपक्षे ने पद से इस्तीफा नहीं दिया है।

देश में जारी आर्थिक संकट के बीच प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति गोतबया राजपक्षे से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक ने पीएम के इस्तीफे की अटकलों को और बल दिया। इस बैठक के दौरान कई अहम राजनीतिक फैसले लिए जाने की उम्मीद है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजपक्षे सरकार अब नई कैबिनेट का गठन करेगी।

श्रीलंका के पूर्व मंत्री विमल वीरावांसा ने भी राष्ट्रपति से मुलाकात की और देश में मौजूदा संकट को हल करने के लिए एक सर्वदलीय अंतरिम सरकार नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा।

देर रात हुई मीटिंग के बाद श्रीलंका के शिक्षा मंत्री दिनेश गुणवर्धने ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और पीएम महिंदा राजपक्षे को छोड़कर सभी 26 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। नमल राजपक्षे ने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा, ‘मैंने अपने सभी पोर्टफोलियो से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा सौंप दिया है। मैंने इसकी जानकारी भी दे दी है। मैं अपने लोगों, मतदाताओं और पार्टी के प्रति प्रतिबद्ध रहूंगा।’ उन्होंने सोशल मीडिया ब्लॉक पर भी आपत्ति दर्ज कराई थी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *