धनंजय दुबे / लोरमी- महाशिवरात्रि के दिन गौ माता की रक्षार्थ नगर और आसपास के युवा स्वयंसेवी रेडियम बेल्ट बांध करके वाहन दुर्घटना से गौ माता और वाहन चालक दोनों की सुरक्षा के लिए प्रयास किया गया।रात्रि के समय वाहन चलाते समय रात्रि काल में गौमाता स्पष्ट दिखाई नहीं देता जिसके वजह से आए दिन गौ माता और वाहन चालक दोनों को इसका नुकसान उठाना पड़ता है । गौ माता को खुले में छोड़ देने से उनके दिनचर्या और जीवन शैली में बहुत ही समस्या खड़ा हो गया है।
गौ माता के गले में रेडियम बेल्ट लग जाने से वाहन चालकों को दूर से ही दिखाई देगा जिससे जान-माल की समस्या नहीं होगी। इस कार्य को आगे भी करते रहने की भाव स्वयंसेवीयो ने दिखाया है.
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गौ माता के रक्षार्थ रेडियम बेल्ट बांधा गया

