रायपुर वॉच

CGBOARD EXAM 2022 : आज से 10वीं की परीक्षाएं शुरू, 12वीं की परीक्षा में 735 छात्र नहीं हुए शामिल

Share this

रायपुर। प्रदेश भर में  12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा( exam) शुरू हो गई। इसके लिए जिले से पंजीकृत 15,947 परीक्षार्थियों में से 735 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। जिले के चार केंद्रों में सबसे कम 1-1 परीक्षार्थी शामिल हुए तो झाड़ूराम देवांगन बहुद्देशीय स्कूल दुर्ग में सबसे अधिक 247 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।

बुधवार को 12वीं कक्षा के सभी संकायों विज्ञान, गणित, वाणिज्य और कला के हिंदी मीडियम( hindi medium) वाले विद्यार्थियों की हिंदी विशिष्ट भाषा और अंग्रेजी मीडियम वालों की अंग्रेजी विशिष्ट भाषा की परीक्षा हुई।

10वीं की परीक्षा आज से शुरू

आज से 10वीं की परीक्षा शुरू हो रही है। जिले से परीक्षा में 18,258 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इनमें से दो हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने अभी तक स्कूलों से प्रवेश पत्र ही नहीं लिया है। स्कूलों के शिक्षकों ने ऑनलाइन पढ़ाई के के दौरान छात्रों का सोशल मीडिया में ग्रुप बनाया था।

हिंदी के जवाब देने में छूटे पसीने ( hindi)

हिंदी के पर्चे में उनसे 26 मुख्य सवाल पूछे गए थे। इसके उपखंड को मिलाकर उन्हें 36 सवाल बनाने थे, जिनमें एक शब्द में उत्तर लिखो, अति लघुत्तरीय, लघुत्तरीय, दीर्घ उत्तरीय और अति दीर्घ उत्तरीय सवाल( question) पूछे गए थे। परीक्षार्थियों से पत्रकारिता से संबंधित 5 सवाल पूछे थे तो वहीं बदलते परिवेश पर उन्हें एक आलेख लिखना था। अधिकांश परीक्षार्थी 70 फीसदी से अधिक सवाल हल नहीं कर पाए।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *