प्रांतीय वॉच

52 परियों के 6 आशिक गिरफ्तार, आरोपियों के पास से लगभग 17 हजार और ताश की पत्ती जप्त…

Share this

कोरिया: जिले के मनेंद्रगढ़ थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 13 में जुआ खेलते 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिनके पास से लगभग 17000 रुपये, ताश की 52 पत्ती और एक दरी जप्त की गई है।पुलिस अधीक्षक कोरिया प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के कड़े निर्देश के बाद जिले में अवैध कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है लेकिन कुछ आरोपी हैं जो की सुधरने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ऐसे ही लोगों पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने जुआ खेलते 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।पूरे मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी मनेंद्रगढ़ उप निरीक्षक सचिन सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कोरिया प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनेन्द्रगढ राकेश कुमार कुर्रे द्वारा लगातार जुआ, सट्टा, अवैध शराब, मादक पदार्थ पर कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 2 मार्च 2022 को मुखबिर से सूचना मिली कि लहंगीर मोहल्ला मंदिर के पास 6 लोग 52 पत्ती ताश से रूपये पैसा का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *