रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज छत्तीसगढ़ से बाहर हैं जैसे ही उन्हे स्वामी सत्यरूपानंद महाराज जी के निधन की जानकारी मिली उन्होने शोक व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की है।
हमारे आत्मीय संतोष भैया यानी स्वामी सत्यरूपानंद जी महाराज के देहावसान की सूचना से दिल संताप से भर गया। वे लंबे समय से रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम रायपुर के सचिव थे। उनका जाना मेरी व्यक्तिगत और छत्तीसगढ़ की अध्यात्म धारा की अपूरणीय क्षति है।
स्वामी सत्यरूपानंद महाराज जी के निधन पर मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया
