रायपुर वॉच

प्रदेश में आज बदलेगा मौसम का मिज़ाज, राजधानी समेत इन जिलों में बारिश के आसार

Share this

रायपुर। मौसम विभाग(imd) के मुताबिक छत्तीसगढ़(chattisgarh) के मौसम में फिर से बदलाव होने के आसार है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अरब सागर(arab sagar) से नमी युक्त पश्चिमी हवा और बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त दक्षिणी हवा का संगम पूर्वी मध्य प्रदेश में बन सकता है। इसके चलते शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार है।

आपको बता दे कि रायपुर(raipur) सहित प्रदेशभर का मौसम शुष्क रहा। अधिकतम और न्यूनतम में बढ़ोतरी की वजह से ठंड में कमी और गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि, रात्रि के समय हल्की ठंड बरकरार रही। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पार होकर 30.4 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस(celsius) अधिक है।

रायपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री

प्रदेश में बुधवार को सबसे कम तापमान बलरामपुर(balrampur) का 7.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीँ अंबिकापुर, कोरिया, मैनपाट को छोड़कर बाकी स्थानों का राजधानी समेत इन जिलोंमें तापमान 10 सेल्सियस चला गया है। इसके पीछे की वजह अरब सागर से नम हवा आ रही है। बंगाल की खाड़ी से भी हवा आ रही है। दोनों हवाओं के संगम से ही हल्की से मध्यम बारिश के आसार बन रहे हैं। आपको बता दे कि रायपुर सहित प्रदेशभर का मौसम शुष्क रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान(minimum temperature) में बढ़ोतरी की वजह से ठंड में कमी और गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि, रात्रि के समय हल्की ठंड बरकरार रही। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पार होकर 30.4 डिग्री सेल्सियस हो गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *