रायपुर। राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष अनिल दुबे,दाऊ जी.पी.चंद्राकर, दीनदयाल वर्मा,ठा. रामगुलाम सिंह,जागेश्वर प्रसाद,लालाराम वर्मा,इंजी. अशोक ताम्रकार,चेतन देवांगन,महेंद्र कौशिक, गिरधारी सिंह ठाकुर, वेगेन्द्र सोनवेर,गोवर्धन वर्मा,छन्नू साहू,पारसराम ध्रुव,जगतरन सिंह, अलखराम साहू,अशोक कश्यप ने कहा है कि नया रायपुर के 27 गांव के किसान 17 वर्षो से आंदोलनरत हैं और आंदोलन का नेतृत्व वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी किया है। किसानों के साथ अन्याय हुआ है। उनके साथ हुए समझौते को लागू नहीं किया गया। नया रायपुर में मंत्री,पूर्व मंत्री,विधायक,अधिकारी, पूंजीपतियों ने जो सैकड़ों एकड़ जमीन खरीदी है उसे क्यों अधिग्रहित नहीं किया गया ? उसे अधिग्रहित कर किसानों को वितरित करे।योजना में हजारों एकड़ भूमि व्यर्थ खाली पड़ी है।उसे आंदोलनरत किसानों को वितरित करने से किसानों का लाभ होगा।आंदोलन करते समय भूपेश बघेल ने जो साथ देकर वादा किया था वो याद करें और अपने वायदे को निभाएं।