रायपुर वॉच

छत्तीसगढ़: मौसम विभाग ने जताई आज भी बारिश होने की संभावना

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में कल रात से बारिश हो रही है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं, मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। तापमान की बात करें तो बीती रात रायपुर में पारा 17 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर हरियाणा के ऊपर में स्थित है। यहीं से एक द्रोणिका 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश तक स्थित है। एक द्रोणिका उत्तर अंदरूनी-कर्नाटक से उत्तर मध्य- महाराष्ट्र 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। हरियाणा से लेकर दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश तक द्रोणिका के मौजूदगी के कारण प्रदेश के मध्य भाग में एक-दो स्थानों पर ओला गिरने की संभावना है, जबकि उत्तर अंदरूनी कर्नाटक से लेकर उत्तर मध्य महाराष्ट्र में तक द्रोणिका की मौजूदगी के कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ के सभी भाग में भी खराब मौसम की चपेट में रहने की संभावना है। इसके कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी संभावित है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के उत्तरी भाग में विंड कॉन्फ्लूएंस जोन बनने की संभावना है इसके कारण प्रदेश में अभी फिलहाल अगले 3 दिनों तक मौसम में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश के उत्तरी भाग (सरगुजा संभाग) में मौसम में आंशिक सुधार होने की संभावना है, किंतु आंशिक रूप से बादल बने रहने तथा एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना बना हुआ रहेगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *