बलरामपुर। जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा हैं। दो शादी शुदा बहनों ने मिलकर अपने प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया है। आरोपियां दोनों बहने एक ही युवक से प्रेम करती थी और उन्हें शक था कि, मृतक का और भी किसी महिला के साथ प्रेम संबंध है। इसी शक के चलते दोनों ने मिलकर अपने प्रेमी की पीट पीटकर हत्या कर दी और फिर शव को कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल ये पूरा मामला थाना राजपुर क्षेत्र का है। यहाँ पर बागड़ी महुपारा में दो सगी बहन मीना मरकाम और रेखा मरकाम रहती थी। दोनों ने एक ही व्यक्ति से शादी की थी। पति से अनबन होने के बाद पति को छोड़कर दोनों महिला महुपारा गांव में एक साथ रहती थी। इस दौरान दोनों बहनों का संपर्क महादेव पारा निवासी मुकेश मरावी से हुआ। मुकेश भी शादीशुदा था। धीरे धीरे दोनों सगी बहनों को मुकेश से प्यार हो गया और फिर मिलना जुलना शुरू हुआ। मुकेश जब भी महुपारा आता तो दोनों बहनों से जरूर मिला करता था।