देश दुनिया वॉच

मशहूर फिल्म निर्माता पराग सांघवी गिरफ्तार, धोखाधड़ी का लगा आरोप

Share this

मशहूर फिल्म निर्माता पराग सांघवी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कुछ दिनों पहले प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में पराग सांघवी के कई ठिकानों पर छामेपारी की थी और अब उनका नाम धोखाधड़ी के केस में आ गया है। मुंबई पुलिस ने पराग सांघवी को धोखाधड़ी के केस में गिरफ्तार किया गया है और अब उन्हें 25 दिसंबर तक हिरासत में रखा जाएगा।

सोमवार को मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने पराग सांघवी की गिरफ्तारी की जानकारी दी। इस दौरान बताया गया कि आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने फिल्म निर्माता पराग सांघवी को धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया है। वह 25 दिसंबर तक आर्थिक अपराध शाखा की हिरासत में रहने वाले हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *