देश दुनिया वॉच

विज्ञापन देकर महिलाओं से करता था शादी, फिर उनके पैसे पर करता था ऐश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share this

राजस्थान के जोधपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक फर्जी आईबी अफसर अपनी शादी के लिए खबरों में विज्ञापन देता था। इसके बाद महिलाओं को झांसा देकर उन्हें फंसाता और पैसे ऐंठता था। पुलिस ने इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस व्यक्ति की पहले ही शादी हो चुकी है और वह बाल-बच्चेदार है।

ऐसे खुली पोल
खुद को फर्जी आईबी अफसर बनाने वाले इस बनवारी लाल नाम के शख्स की पोल तब खुली जब एक महिला ने उसकी पुलिस में शिकायत की। आजतक के मुताबिक रातानाड़ा के पुलिस अधिकारी मूलसिंह भाटी ने बताया कि एक महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें उसने बताया कि करीब चार महीने पहले एक अखबार में विज्ञापन के जरिए उसका बनवारी लाल से संपर्क हुआ था। उसने अपने बारे में बताया कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह अविवाहित है। इसके बाद महिला ने उसके साथ कोर्ट मैरिज कर ली।बच्ची को भी करने लगा परेशान

महिला ने बताया कि बनवारी लाल के साथ शादी करने के बाद उसकी मुसीबतें बढ़नी शुरू हो गईं। पहले तो उसने अपने खर्च के लिए महिला से पैसे मांगने शुरू किए। लेकिन यह सिलसिला यहीं नहीं रुका। इसके बाद बनवारी की गलत निगाह महिला की बच्ची पर पड़ गई। वह उसे पीटता भी और उसके साथ गलत हरकतें भी करता। कुछ समय बाद बनवारी ने फिर महिला से पैसे मांगे। लेकिन जब उसे पैसे नहीं मिले तो महिला से मारपीट करने लगा। इस बात से परेशान होकर महिला ने पुलिस में शिकायत की। लेकिन पुलिस भी उसे टरकाती रही। इसके बाद महिला ने कमिश्नर से शिकायत की तब जाकर बनवारी को गिरफ्तार किया गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *