भिलाई। भिलाई के शासकीय नागरिक कल्याण महाविद्यालय अहिवारा के प्रभारी प्राचार्य ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि डा. नायक की लाश कॉलेज परिसर में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली है। हाल ही में हेमचन्द यादव विश्विद्यालय के कुलपति डॉ अरुणा पल्टा ने नागरिक कल्याण कॉलेज अहिवारा का दौरा किया था। कालेज में कई तरह की कमियां और प्राचार्य डॉ नायक को अनुपस्थित पाए जाने पर कुलपति ने प्राचार्य को विश्वविद्यालय में तलब किया था। मामला नन्दनी अहिवारा थाना क्षेत्र का है। आत्महत्या के कारणों के बारे में फिलहाल कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
CG News: शासकीय कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य की लाश कॉलेज परिसर में फंदे पर लटकी मिली, आत्महत्या के कारण तलाशने में जुटी पुलिस
![](https://dainikchhattisgarhwatch.com/wp-content/uploads/2021/10/bhilai-5-1020x600.jpg)