क्राइम वॉच

सहेलियों के साथ रथ मेला देखने गई नाबालिक नहीं लौटी घर….. थाना पहुंच मां ने लिखाई रिपोर्ट….. बहला-फुसलाकर जबरन आरोपी ने बनाया शारीरिक संबंध

Share this

रायगढ़। सहेलियों के साथ गांव में आयोजित रथ मेला देखने गई नाबालिग बालिका के देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट घरघोड़ा थाने में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के बाद घरघोड़ा थाना प्रभारी अमित सिंह ने टीम गठित कर गुम हुई बालिका की पतासाजी की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गुम बालिका को ब्रजराजनगर से ढूंढ निकली है।

मिली जानकारी के अनुसार 15 जुलाई को बालिका गांव में आयोजित रथ मेला देखने अपनी सहेलियों के साथ गई थी। इसी बीच चोंटी गुड़ा निवासी राहुल किसान ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। देर शाम तक नाबालिक जब घर नहीं लौटी तो परिजन 27 सितंबर को घरघोड़ा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराए थे। रिपोर्ट के बाद पूछताछ में पता चला कि उसकी सहेलियां मेले में नाबालिक को राहुल किसान के साथ बातचीत करते हुए देखे थे। पुलिस ने संदेह के आधार पर राहुल किसान के निवासी स्थानों पर दबिश दी परंतु वह नहीं मिला इसके बाद घरघोड़ा पुलिस पतासाजी के लिए मुखबिर लगा रखे थे।

इसी बीच मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि संदेही राहुल किसान उड़ीसा के ब्रजराजनगर में रह रहा है सूचना मिलते ही टीआई अमित सिंह एन्ड टीम मौके पर दबिश देकर संदेही व बालिका को थाने लेकर आई। जहां महिला पुलिस अधिकारी द्वारा बालिका से सघन पूछताछ की गई। पूछताछ में बालिका ने बताई की राहुल किसान बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ ले गया और उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *